{"_id":"65396301d2810d9c100b2a54","slug":"youth-fighting-during-immersion-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7163-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवकों में भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवकों में भिड़ंत
Thu, 26 Oct 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
नौगढ़ तहसील गेट पर युवाओं में हुई मारपीट। वायरल वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार रात तहसील गेट के सामने युवकों के दो ग्रुप आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर हाथपाई हुई। कौन, किसे मारा और कहां का था, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं मिली। न ही किसी ने मारपीट के संबंध में पुलिस को शिकायती पत्र दिया। हालांकि, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नगर में प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस निकला था। एक-एक करके दुर्गा प्रतिमाएं आगे बढ़ रही थीं। भक्तिगीतों पर श्रद्धालु झूम रहे थे। तहसील गेट के सामने से डोला लगातार आगे बढ़ रहा था। इसी बीच युवाओं के दो ग्रुप किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। जमकर हाथापाई की और उन्हें देखने के लिए भीड़ जुट गई, लेकिन देखते ही देखते वह कहां चले गए कोई पता नहीं चला। यह भी जानकारी नहीं हुई कि कौन थे और कहां से आए थे।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, किसी तरफ से कोई तहरीर सदर थाने में नहीं पड़ी है। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की किसी मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। अगर कोई तहरीर देता है तो केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।