फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth engaged in campaign to save voiceless people from accidents in dense fog

Siddharthnagar News: घने कोहरे में बेजुबानों को हादसे से बचाने की मुहिम में जुटे युवा

Sun, 12 Jan 2025 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Youth engaged in campaign to save voiceless people from accidents in dense fog
शहर हुसैनगंज चौराहे पर मवे​शियों को घास ​खिलाकर रेडियम बेल्ट बांधते युवा। स्रोत विज्ञ​प्ति
राहुल त्रिपाठी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पारा गिरने के साथ सर्दी का सितम और कोहरे बढ़ता जा रहा है। घने कोहरे में दृश्यता कम होने से सड़क दुर्घटनाओं और हादसों की आशंका बढ़ जाती है। बेजुबान जानवर भी हादसे के शिकार होते हैं। नाैगढ़ क्षेत्र के कुछ युवा इन्हें बचाने के लिए रेडियम बेल्ट पहनाने की मुहिम चला रहे हैं।
इंसानी जान की फिक्र आमतौर पर तो सभी करते नजर आते हैं, लेकिन छुट्टा पशुओं को नजरंदाज कर दिया जाता है। बेजुबान छुट्टा जानवर एक ओर जहां सर्दी के चलते खुले आसमान के नीचे ठिठुरते रहते हैं, वहीं दूसरी ओर घने कोहरे के चलते आए दिन दुर्घटना का शिकार हो होते रहते हैं। सड़क पर घूम रहे मवेशियों के इसी बदहाली को देखकर जिले के तीन युवाओं ने उन्हें कोहरे के मौसम में सुरक्षित करने का अभियान शुरू किया है। सड़क पर घूमने वाले छुट्टा पशुओं के गले में युवाओं ने रेडियम बेल्ट लगाने की पहल की है।
विज्ञापन

नौगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुलानी के रहने वाले श्याम शर्मा अपने साथियों आदर्श पांडेय, आदित्य जायसवाल और विनय कुमार के साथ मिलकर इस काम में लगे हैं। युवाओं ने बताया कि कोहरा बढ़ने के साथ कई जगहों पर उन्होंने छुट्टा पशुओं खासकार गोवंशीय को घायलावस्था में सड़कों पर पड़े देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम विजिबिलिटी के चलते वह हादसे का शिकार हुए और इससे सड़क पर चलने वाले वाहनों को भी खतरा पैदा हुआ होगा। ठंड के मौसम में बेजुबानों को बचाने के लिए अब वह अपने साथियों के साथ पूरे दिन छुट्टा पशुओं को तलाशते रहते हैं। सड़क पर कहीं पर भी नजर आने पर वह पहले अपने पास मौजूद घास व हरी सब्जी खिलाकर उन्हें काबू में करते हैं और फिर गले में रेडियम बेल्ट पहना देते हैं। अपने इसी अभियान में युवाओं ने शनिवार को शहर के हुसैनगंज मोहल्ले में घूम रहे पांच मवेशियों के गले में रेडियम बेल्ट लगाया।

अब तक दो दर्जन छुट्टा पशुओं को वह रेडियम बेल्ट पहना चुके हैं, हालांकि एक मवेशी के हमले में टीम के एक सदस्य को हल्की चोट भी आई। बावजूद इसके युवाओं का उत्साह कम नहीं हुआ और उनका कहना है कि पूरे शीतलहरी तक उनका अभियान जारी रहेगा।
।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed