{"_id":"66b3d540dff8138b550ced14","slug":"youth-dies-two-injured-in-collision-between-two-bikes-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-122134-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल
Thu, 08 Aug 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
इटवा थाना क्षेत्र के घोसिया मय सिरिया बघेल गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। इटवा थाना क्षेत्र के घोसिया मय सिरिया बघेल में दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो अन्य घायल हो गए। घायलों का बस्ती के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के घोसिया मय सिरिया बघेल निवासी अब्दुल तौहिद अपने पुत्र अल्कमा उम्र (8) को दोपहर करीब एक बजे स्कूल से घर ला रहे थे कि गांव की तरफ से अरबाज (18) पुत्र अब्दुल बाइक से आ रहा था। सर सैयद स्कूल के समीप दोनों बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें अरबाज गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही तौहिद और अल्कमा भी घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी बेंवा लेकर गए जहां डॉक्टरों ने बस्ती रेफर कर दिया। वहीं इलाज के दौरान अरबाज की मौत हो गई। इस संबंध में इटवा इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश यादव ने कहा शाहपुर चौकी क्षेत्र की घटना है पता करा रहा हूं।