{"_id":"674763ae0d166493460ea745","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-vehicle-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-127925-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: वाहन की ठोकर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: वाहन की ठोकर से युवक की मौत
Wed, 27 Nov 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। वाहन की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत हो गई जबकि साथ घायल हो गया। सूचना पी पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बता दें कि सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के सनई खुर्द निवासी अमित उपाध्याय (24) पुत्र स्व. हरिशंकर उपाध्याय मंगलवार रात शहर के हुसैनगंज स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित शादी समारोह में बाइक से अपने पहचान वाले युवक के साथ जा रहे थे।
वह शहर के जेल रोड स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठे युवक सनी साहनी को मामूली चोट आई। परिजन के अनुसार बाइक सवार युवक के पीछे एक कार थी, जिसमें उसका परिचित था। कार चालक ने दुर्घटना देख वह मौके पर रुक गया और उसने सनी साहनी की मदद से कार पर उसे लिटा कर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।