{"_id":"66312e8feed8605850034072","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-car-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-116672-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कार की ठोकर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कार की ठोकर से युवक की मौत
Tue, 30 Apr 2024 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोल्हौरा। जनपद बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम असनहरा निवासी युवक की कार की ठोकर से मौत हो गई। असनहरा निवासी बस चालक सुरेश (40) मंगलवार भोर में वह गोल्हौरा थाने से एक किमी पश्चिम गाड़ी रोककर शौच के लिए उतरा था। अभी वह सड़क पार कर ही रहा था कि तेज रफ्तार एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई धर्मेंद्र कुमार के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिल गई है सूचना दर्ज कर लिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन