{"_id":"6660d93483e2f05f5e030c9a","slug":"youth-died-in-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118588-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत
Thu, 06 Jun 2024 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाना थाना क्षेत्र के युसुफपुर गांव चौराहे पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। राष्ट्रीय मार्ग के यूसुफपुर चौराहे पर बुधवार को अल्बा हास्पिटल के पास मोहाना बाजार से बर्डपुर की ओर जा रह बाइक को एक कार ने पीछे से ठोकर मार दिया। जिसमें सुमित साहू (24) की मौत हो गई है। शिवपतिनगर के मोहाना बाजार निवासी सुमित साहू (24) वर्ष पुत्र कौशल साहू अपनी बाइक से मछली के कार्य से बर्डपुर आ रहा था। वह अभी अल्बा हास्पिटल के पास पहुंचा था कि एक कार ने पीछे से ठोकर मार दिया। जिसमें सुमित की मौके पर मौत हो गई। वहीं, कस्बा वासियों का कहना है कि अभी सुमित की शादी 30 जनवरी को हुई थी, बेचारी पत्नी का क्या होगा। सुमित की मौत की खबर से मोहाना बाजार में मातमी छाया हुआ है। कस्बे में सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार को पकड़कर थाने लाया गया है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।