{"_id":"64e4fe33ea1338894e01dbfa","slug":"youth-died-due-to-snakebite-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-3390-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सर्पदंश से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सर्पदंश से युवक की मौत
Tue, 22 Aug 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलवालगुनही गांव निवासी रामसागर (32) की सोमवार रात को सांप डसने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक सोमवार को राम सागर रात आठ बजे के करीब खेत में गया था। वहां उसे सांप ने पैर में डस लिया। परिजन उसे सीएचसी खेसरहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक रामसागर की दो पुत्री और एक पुत्र है। संवाद
विज्ञापन