फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth dead body found near railway station lalitpur

दादी की तेरहवीं में शामिल होने आ रहा था घर: मां की मौत से अभी उभरा भी नहीं, बेटे की मौत से दहल उठे जगराम

Tue, 20 Jun 2023 04:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Jun 2023 04:56 PM IST
सार

जगराम गौतम की मां की मौत हो गई। 26 जून को पड़ने वाली तेरहवीं में शामिल होने के लिए  उसका बेटा दीपक महाराष्ट्र से घर आ रहा था। जिसकी लाश रविवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन के कुछ दूरी पर बयाना नाला के पास सिद्धन डाउन रेलवे लाइन के पास मिली।
 

विज्ञापन
Youth dead body found near railway station lalitpur
गांव में युवक का शव पहुंचने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के अशोक नगर वार्ड निवासी जगराम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अभी मां की मौत से उबर नहीं पाया था कि मुंबई से तेरहवीं में शामिल होने के लिए आ रहे बेटे की मौत ने उसे दहला दिया।

विज्ञापन


ललितपुर रेलवे स्टेशन के पास उसकी लाश मिली थी जो मंगलवार को गांव में पहुंची तो लोग रो पड़े। बेटे की मौत से जगराम और उनके परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। दोपहर में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के अशोक नगर वार्ड निवासी दीपक गौतम (23) पुत्र जगराम गौतम अपने पूरे परिवार के साथ महाराष्ट्र के वसई में रहकर भंगार का व्यापार करते हैं। बताया जा रहा है कि सात जून को जगराम गौतम के भाई की नातिन की शादी थी। जगराम दीपक को दुकान सौंपकर पूरे परिवार को लेकर घर चले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  गीता प्रेस में गांधीजी के सुझाव पर नहीं छापते विज्ञापन, लागत से आधे दाम पर बिकती हैं पुस्तकें
 

शादी के एक सप्ताह बाद जगराम गौतम की मां की मौत हो गई। 26 जून को पड़ने वाली तेरहवीं में शामिल होने के लिए  उसका बेटा दीपक महाराष्ट्र से घर आ रहा था। जिसकी लाश रविवार को ललितपुर रेलवे स्टेशन के कुछ दूरी पर बयाना नाला के पास सिद्धन डाउन रेलवे लाइन पर खम्मा नंबर 1039/29ए नई रेलवे लाइन के पास रेलवे पुलिस को मिली।

इसे भी पढ़ें:  जानलेवा गर्मी: किसान खेत में तो कोई राह चलते गिरा और उठा नहीं, 12 घंटे में 38 मरीज भर्ती

जेब में पड़े आधार कार्ड, मोबाइल व पर्स से दीपक के घर वालों को सूचना रेलवे पुलिस ने दी। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर घर वाले ललितपुर पहुंच गए। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार सुबह दीपक का शव घर पर पहुंचा। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। जगराम गौतम के दो बेटों व तीन बेटियों में दीपक सबसे बड़ा बेटा था। दीपक के मौत पर पिता जगराम और मां निर्मला व मृतक के छोटे भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौत के बाद पत्नी बदहवास
मृतक दीपक की शादी दो वर्ष पूर्व बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के सिरसिहवा गांव में हुई थी। उसके कोई बच्चे नहीं है। पत्नी मैना गौतम यहीं कहकर रो रही थी कि अब मुझे कौन संभालेगा। मौत की खबर मिलने के बाद वह रोते-रोते बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed