फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth busy preparing for written examination

Siddharthnagar News: लिखित परीक्षा को लेकर तैयारी में जुटे युवा

Thu, 15 Aug 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 15 Aug 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Youth busy preparing for written examination
शोहरतगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा तिथि नजदीक आने के साथ ही युवा पूरी मेहनत से तैयारी में जुटे हुए हैं। वह दौड़ के साथ ही ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि हमारी मेहनत रंग लाएगी। हालांकि इस बार जिले में परीक्षा केंद्र नहीं बना है। ऐसे में युवाओं को परीक्षा के लिए बाहर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त होने के बाद चुनाव आ गया था इसलिए परीक्षा नहीं हो पाई थी। चुनाव के बाद तिथि घोषित हुई तो युवाओं का उत्साह बढ़ गया है। युवा घर पर बैठकर ही तैयारी कर रहे हैं, तो कुछ युवा दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज सहित अन्य महानगरों में चले रहे ऑनलाइन कोचिंग के सहारे तैयारी में जुटे हुए है। जबकि कुछ युवक इस परीक्षा से जुड़े नोटबुक, और अलग-अलग लेखक के किताबों की खरीदारी कर सिपाही परीक्षा की तैयारी जुट गए हैं।
विज्ञापन

सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 23 अगस्त से पांच दिनों में कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 23, 24, 25 अगस्त एवं 30, 31 अगस्त को परीक्षा कराने की घोषणा की है। प्रत्येक दिन परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बोले परीक्षाथी-
परीक्षा की तिथि दोबारा घोषित होते ही फिर से तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद ही है कि इस बार अपनी मेहनत के बल पर सिपाही जरूर बन जाउंगा।
रोहित, डढ़उल बढ़नी

---

मुझे अपने ऊपर पूर्ण विश्वास है। इस भर्ती में सफल होकर में प्रदेश की सेवा करूंगा। सरकार ने पुलिस परीक्षा को निरस्त किया था। दुबारा उसी परीक्षा को पुनः कराने की तिथि घोषित कर युवाओं को नया मौका दिया है।
अखिलेश कुमार, मधवानगर बढ़नी

---

सरकार पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। अब दोबारा परीक्षा की तिथि जारी होने से उम्मीद जगी है। परीक्षा में सफल होकर सिपाही बनूंगा।
आकाश रजक, खमरहिया
---
सिपाही परीक्षा की दोबारा तिथि घोषित होने से फिर से तैयारी शुरू कर दी है। मैं अपने भविष्य के लिए दोबारा परीक्षा दूंगा, पूरी तरह से तैयारी कर रहा हूं।
शिवम शुक्ल, ग्राम खुरहुरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed