फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth beaten in the inaugural event

कार्यक्रम में विधायक के सामने युवक की पिटाई

Sun, 16 May 2021 10:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Youth beaten in the inaugural event
उद्घाटन कार्यक्रम में युवक की पिटाई
विज्ञापन

बेंवा सीएचसी में एल-2 अस्पताल के उद्घाटन के दौरान हुई घटना
अस्पताल परिसर में मौजूद थे राघवेंद्र प्रताप सिंह और एसडीएम त्रिभुवन
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। तहसील क्षेत्र के बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 बेड वाले एल-टू ऑक्सीजन युक्त अस्पताल के उद्घाटन के दौरान रविवार दोपहर एक बजे परिसर में एक युवक की लोगों ने पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान अस्पताल परिसर में विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और एसडीएम त्रिभुवन मौजूद थे। इस घटना का वीडियो वायरल हो गई। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद एसडीएम और युवक के बीच कुछ बातचीत हुई। जैसे ही युवक वहां से हटा, वैसे ही आधा दर्जन से अधिक लोगों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर विधायक ने छोड़ने की आवाज लगाई। जबकि वायरल में मौजूद पुलिसकर्मी युवक को बचाने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। युवक किसी मीडिया संस्थान से जुड़ा बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर किया था कमेंट
डुमरियागंज एसडीएम त्रिभुवन और इसी युवक के साथ कुछ दिन पहले एक समाचार के ब्रेकिंग को लेकर सोशल मीडिया पर तकरार हुई थी। इस युवक की पोस्ट पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए कमेंट किया था।
विज्ञापन

बोले विधायक
विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अस्पताल उद्घाटन के बाद वह अस्पताल परिसर में ही एक पेड़ के नीचे बैठकर अस्पताल में अन्य सुविधाओं को लेकर एसडीएम से चर्चा कर रहे थे। उसी दौरान मारपीट हुई। किसने क्यों मारा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले प्रभारी थानाध्यक्ष
डुमरियागंज के प्रभारी थानाध्यक्ष दद्दन राय ने बताया कि जिस समय अस्पताल परिसर में मारपीट की घटना हुई। वह वहां मौजूद नहीं थे। स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह के एस्कॉर्ट में थे। घटना से संबंधित कोई तहरीर भी नहीं मिली है।

बोले एसडीएम
इस संबंध में एसडीएम डुमरियागंज त्रिभुवन ने बताया कि दो-चार दिन पहले उनकी युवक से बात हुई थी। उन्होंने उससे कोरोना से मिलकर जंग लड़ने के लिए कहा था। आज एल-टू अस्पताल के उद्घाटन के दौरान परिसर में डॉ. दीपक श्रीवास्तव और सत्यप्रकाश श्रीवास्तव व अन्य पत्रकार मौजूद थे। उक्त युवक से दीपक और सत्यप्रकाश की कुछ कहासुनी हुई थी। जिसके बाद आपस में मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed