{"_id":"6291127c833f0627fa3448d2","slug":"youth-accused-of-murderous-attack-police-deployed-siddharthnagar-news-gkp4383659190","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर जानलेवा हमले का आरोप, पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर जानलेवा हमले का आरोप, पुलिस तैनात
विज्ञापन
हथपरा गांव में तैनात पुलिस की टीम।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर जानलेवा हमले का आरोप, पुलिस तैनात
भनवापुर। त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के हथपरा गांव में बृहस्पतिवार रात युवक पर जानलेवा हमला हुआ। घायल युवक का आरोप है कि जमानत पर बाहर आए उनके पिता की हत्या के आरोपियों ने बंदूक व तलवार से उसके ऊपर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने घायल को सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया। गांव में तनातनी का माहौल देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हथपरा गांव निवासी उमेश वर्मा ने थाने में दी तहरीर में लिखा है कि 20 अगस्त 2020 को जमीन के लिए हुए विवाद में गांव के एक समुदाय विशेष के लोगों ने उनके 70 वर्षीय पिता ध्रुवराज की हत्या कर दी थी। उस मामले के आरोपी इन दिनों जमानत पर बाहर हैं। आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की रात डेढ़ बजे उनके पिता की हत्या के आरोपियों ने घर पर टीनशेड के कमरे में सो रहे भाई लवकुश के पर हमला कर दिया।
आरोपी धारदार हथियार, तमंचा लेकर पहुंचे थे। लवकुश के शोर मचाने पर वह और घर के अन्य सदस्य दौड़े, तब तक हमलावर फायर करते हुए भाग निकले। इसकी सूचना त्रिलोकपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया। घायल की हालत खतरे से बाहर है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस की क्यूआरटी टीम मौजूद है। प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर ने कहा कि घटना की जानकारी है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आज होनी थी घायल लवकुश की गवाही
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हथपरा गांव में 20 अगस्त 2020 को भूमि विवाद में दो समुदाय के बीच चर्ली इंट, लाठी-डंडे से 70 वर्षीय ध्रुवराज की मौत हो गई थी और सात लोग घायल हो गए थे। इस मामले में एक पक्ष के 12 लोगों पर हत्या, बलवा के केस के साथ गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की गई थी। आरोपी जेल भेजे गए थे। पिता की हत्या के मामले में लवकुश वर्मा को 27 मई 2022 को न्यायालय में गवाही देनी थी, लेकिन इसके पहले ही उन पर हमला हो गया।
---
आरोपियों को मिले कड़ी सजा : पूर्व विधायक
हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने हथपरा निवासी लवकुश वर्मा पर जानलेवा हमले में घायल होने की सूचना पर सीएचसी सिरसिया पहुंचे। उन्होंने घायल का हाल जाना। उसके बाद हथपरा गांव पीड़ित के घर पहुंचकर परिजनों को हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात करके आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान एसडीएम डुमरियागंज प्रदीप कुमार यादव, ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि लवकुश ओझा, लालजी शुक्ला, अशोक पांडेय आदि मौजूद रहे।