फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   youngster girl body found in pond

Siddharthnagar News: शाम को घर से निकली किशोरी की लाश दोपहर में गांव के पोखरे में मिली

Thu, 26 Oct 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 26 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
youngster girl body found in pond
सरहना। फाइल फोटो
फोटो- है
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बांसी कोतवाली क्षेत्र के भिटिया गांव की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली क्षेत्र के भिटिया गांव में स्थित पोखरे में मंगलवार दोपहर एक किशोरी का उतराता हुआ शव मिला। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, किशोरी शाम को खेत की ओर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। सुबह वह लोग गुमशुदगी की तहरीर देने के लिए बांसी कोतवाली गए थे। इसी बीच उन्हें लाश मिलने की सूचना मिली।

क्षेत्र के भिटिया गांव निवासी सरहना (15) पुत्री जब्बार सोमवार शाम छह बजे के करीब घर से खेत की ओर गई थी। वह जब देर रात तक घर नहीं पहुंची तो स्वजन इधर-उधर ढूंढने लगे। परिजनों ने पूरी रात ढूंढा पर पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने मंगलवार को सुबह दस बजे बांसी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन

दो बजे के करीब कोई व्यक्ति शौच के लिए गांव के पश्चिम पोखरे की तरफ गया था तो देखा लड़की की लाश पड़ी है। इसकी सूचना गांववालों को दी। मौके पर गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शव को देखने के बाद सरहना के रूप में पहचान हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची बांसी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब्बार के पास एक बेटा और आठ बेटियां हैं। कुल नौ बच्चे हैं। इसमें सरहना पांचवीं नंबर की पुत्री थी। जब्बार घर पर ही रह कर मेहनत-मजदूरी करते हैं। इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में बांसी कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed