{"_id":"66ba56854b7c374845044f77","slug":"younger-brother-dies-due-to-snakebite-elders-condition-critical-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-122393-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सर्पदंश से छोटे भाई की मौत, बड़े की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सर्पदंश से छोटे भाई की मौत, बड़े की हालत गंभीर
Tue, 13 Aug 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु नगर पालिका वार्ड नंबर एक जमुआर टोल में एक ही परिवार के दो सगे भाइयों को रविवार रात को सांप ने डंस लिया। इससे छोटे भाई की मौत हो गई। जबकि, बड़े भाई की हालत चिंताजनक है। स्थानीय संतोष कुमार कसौधन के दो बेटों को रात में सांप ने डंस लिया। 13 वर्षीय समर (चिराग) कसौधन की मौत हो गई। रात में घर में साथ सो रहे समर के भाई 14 वर्षीय राज को भी सांप ने डंस लिया। राज के पिता संतोष ने बताया कि उसका इलाज लुंबिनी क्षेत्रीय अस्पताल बुटवल में चल रहा है।
विज्ञापन