{"_id":"698cd6277fe391a6a804fb13","slug":"young-man-sets-himself-on-fire-condition-critical-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1034-153317-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर
Thu, 12 Feb 2026 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
पथरा। थाना क्षेत्र के सेहरी बुजुर्ग गांव निवासी राम जियावन (30) ने पत्नी से विवाद के बाद पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार, शाम को खाना खाकर सभी सोने चले गए थे। इसी दौरान राम जियावन और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच वह पत्नी को बार-बार खुद को आग लगाने की धमकी दे रहा था। परिजनों ने समझा-बुझाकर दोनों को शांत कराया और सोने के लिए भेज दिया।
कुछ देर बाद राम जियावन कमरे से बाहर निकला और बरामदे में खड़ी बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर छिड़क लिया तथा आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर पत्नी और अन्य परिजन बाहर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुका था।