फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Young man returning from in-laws' house hit by bus, dies

Siddharthnagar News: ससुराल से लौट रहे युवक को बस ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 08 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 08 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Young man returning from in-laws' house hit by bus, dies
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सूपा के पास हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के बांसी-बस्ती मार्ग पर स्थित सूपा प्राथमिक विद्यालय के पास बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी जान चली गई। टक्कर मारने वाली रोडवेज की अनुबंधित बस और चालक को पकड़ लिया गया है। मृतक ससुराल से अपने घर आ रहा था, तभी यह घटना घटित हुई।


सदर थाना क्षेत्र के बसौना गांव निवासी रामू कुमार लोधी (24) पुत्र कंतलाल खेसरहा थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव में अपने ससुराल गया हुआ था। बताया जा रहा है शाम तकरीबन चार बजे वह बाइक से ही घर लौट रहा था। अभी जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी- बस्ती मार्ग पर स्थित सूपा प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा था कि तभी रोडवेज की अनुबंधित बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों की सूचना पर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार वर्ष पहले ही युवक की शादी हुई थी। उसके पास एक बेटा भी है। इस संबंध में कोतवाल जोगिया रामकृपाल शुक्ल ने बताया कि रोडवेज की अनुबंधित बस से हादसा हुआ है। बस और चालक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed