{"_id":"65b55b9424c24bbbd80bcb07","slug":"you-will-be-able-to-prepare-for-competitive-exams-sitting-at-home-you-will-be-able-to-become-an-officer-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-111984-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घर बैठे कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, बन सकेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घर बैठे कर सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, बन सकेंगे अफसर
विज्ञापन
-5 करोड़ 76 लाख से 228 गांव में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी
-धार्मिक ग्रंथ, समाचार पत्र व इतिहास की किताबों के साथ रहेगी डिजिटल व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के 14 ब्लॉक के 228 गांव में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने के लिए गांवों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही इन गांव के पंचायत भवन में दो-दो लाख रुपये की लागत से किताबें व डिजिटल सेट लगाए जाएंगे, जिससे घर पर रहने वाले युवा गांव में ही तैयारी करके प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे।
गांव में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रति गांव दो लाख रुपये आवंटित किए हैं। गांव की लाइब्रेरी में धार्मिक ग्रंथ, इतिहास की किताबें, समाचार पत्र, साप्ताहिक मैगजीन के साथ डिजिटल के माध्यम से भी गांव के युवाओं को पढ़ने की व्यवस्था दी जाएगी। जिले के 228 गांव में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के लिए 5 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से सभी गांव में लाइब्रेरी बनाई जाएगी। लाइब्रेरी में युवाओं के साथ ही गांव के वरिष्ठ लोग भी न्यूज पेपर, धार्मिक ग्रंथ व अन्य किताबों को पढ़ सकते हैं। गांव में डिजिटल लाइब्रेरी बनने से युवाओं व छात्रों में पढ़ने की रुचि बढ़ेगी।
-- -- -- -- -- -
बोले छात्र
गांव में लाइब्रेरी खुलने से शहर में पढ़ने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। जिससे गरीब परिवार के बच्चे भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे।
-आदर्श पांडेय, छात्र
-- -- -- -- -- --
किताबों के अभाव में पढ़ाई बाधित होती है। लेकिन गांव में लाइब्रेरी खुलने से पढ़ने के साथ-साथ रोचक कहानियां भी पढ़ने को मिलेंगी।
-खुशी उपाध्याय, छात्रा
-- -- -- -- -- -- --
डिजिटल लाइब्रेरी खुलने से पढ़ने के साथ-साथ देश-विदेश की नई-नई गतिविधियों के बारे में भी जानकारी मिलेंगी। जिससे पढ़ाई करने में आसानी होगी।
-शिवांगी, छात्र
-- -- -- -- -- -- -
सरकार के इस कार्य से लोगों को पढ़ने के लिए किताबें मिल जाएंगी। जिससे गांव में रह रहे वरिष्ठ लोग भी धार्मिक ग्रंथ व न्यूज पेपर पढ़ पाएंगे। -हरिओम विश्वकर्मा, छात्र
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
ब्लॉक में चिह्नित गांवों की संख्या
ब्लाक ग्राम पंचायत की संख्या
नौगढ़ 13
लोटन 14
उसका बाजार 12
खुनियांव 28
बढ़नी 20
जोगिया 18
मिठवल 27
डुमरियागंज 26
इटवा 22
शोहरतगढ़ 16
भनवापुर 26
बर्डपुर नंबर नौ 09
खेसरहा 29
बांसी 28