{"_id":"66bba249d8d85ce66b067bee","slug":"you-will-be-able-to-easily-complain-about-someone-asking-for-bribeanti-corruption-will-catch-you-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-122429-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: घूस मांगने वाले की आसानी से कर सकेंगे शिकायत..दबोचेगा एंटी करप्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: घूस मांगने वाले की आसानी से कर सकेंगे शिकायत..दबोचेगा एंटी करप्शन
Tue, 13 Aug 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी करप्शन यूनिट की ओर से कार्यालयों में लगाया जा रहा है पोस्टर, जहां मांगें घूस वहीं से नंबर लेकर दे सकेंगे सूचना
बढ़ते हुए घूसखोरी के मामले को देखते हुए स्पेशल यूनिट करेगी काम, लगेगा घूसखोरी पर लगाम
यूनिट के तैयार होने के बाद लगातार घूसखोरों की हो रही है धरपकड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अब काम के बदले घूस मांगने वाले की शिकायत के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अब संबंधित व्यक्ति के कार्यालय के पास से ही शिकायत कर सकेंगे। इसके लिए विकास भवन, कलक्ट्रेट, तहसील सहित अन्य कार्यालयों पर एंटी करप्शन विभाग पोस्टर लगा रहा है। ऐसे कार्यालयों में ही रिश्वत मांगने के मामले में सामने आते हैं। बढ़ती हुई घूसखोरी को देखते हुए शासन सख्त है। रिश्वतखोरी रोकने के लिए पोस्टर के जरिए विभाग सीधे जुड़ रहा है। जैसे शिकायत करेंगे, वहां से बात होगी। उनके बताए अनुसार करना होगा। इसके बाद टीम पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
शासन की ओर से जोर स्तर पर एंटी करप्शन यूनिट बनाई गई थी, लेकिन अब रेंट स्तर पर यूनिट बन गई है जो लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते माह संतकबीरनगर में मामला पकड़ा गया था। जनता सीधे शिकायत कर सके और जानकारी दे सके कि कौन किस काम के लिए उससे घूस मांग रहा है।
-- -
रिश्वत लेते हुए पकड़े जा चुके हैं कर्मी
जिला ऐसा नहीं है कि यहां पर घूस लेने का खेल नहीं होता है। पूर्व की घटनाओं पर नजर डालें तो बीते वर्ष एक लेखपाल को एंटी करप्शन बस्ती यूनिट की टीम ने पकड़ा था। इसके अलावा पूर्व में कलक्ट्रेट से एक कर्मी घूस लेते हुए दबोचा गया था। इसके अलावा जल्द में अन्य घूसा कांड की घटनाएं हो चुकी है। यह आंकड़े बताते हैं कि जिले में घूस लेने का खेल चल रहा है।
विज्ञापन
-- -
रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबर
सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर- नंबर 9454401870 और 05512340932 इस नंबर पर कॉल करके जानकारी देते हुए सहायता मांग सकते हैं। यह नंबर गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ के लिए काम करेगा। इन जनपदों के लोग सरकारी अधिकारी और कर्मचारी के घूस मांगे जाने पर इन नंबरों पर सूचना दे सकते हैं।
-- -
घूसे लेने के मामले को रोकने के लिए एंटी करप्शन विभाग सक्रिय है। सभी सरकारी कार्यालयों में पोस्टर लगवाया गया है। जिससे लोग सीधे शिकायत कर सकेंगे। इसके लिए नंबर जारी किया गया है।
-कासिम आजमी, एसपी विजिलेंस गोरखपुर