{"_id":"621d00073f5e4b546e1c4140","slug":"yogi-government-straightened-the-mafia-by-hanging-it-upside-down-shah-siddharthnagar-news-gkp42848978","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार ने माफिया को उल्टा लटका कर सीधा किया : शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार ने माफिया को उल्टा लटका कर सीधा किया : शाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार ने माफिया को उल्टा लटका कर सीधा किया : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने सपा, बसपा के साथ कांग्रेस पर बोला हमला
इटवा(सिद्धार्थनगर)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को इटवा में आयोजित जनसभा में कहा कि योगी सरकार ने माफिया को उल्टा लटका कर सीधा किया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पांच चरणों के लिए हो चुके मतदान में भाजपा को बहुमत मिल चुका है। छठे व सातवें चरण में लड़ाई भाजपा को तीन सौ पार पहुंचाने की है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और बसपा के समर्थन से केंद्र में चलने वाली कांग्रेस के राज में आए दिन देश में आतंकी हमले होते थे। मोदी की सरकार बनने के बाद जब ऐसी दुस्साहस आतंकियों ने की तो उन्हें घर में घुस कर मारा गया, जिसके बाद उन्हें समझ में आ गया कि अब केंद्र में मनमोहन सिंह की नहीं, मोदी की सरकार है। वे इटवा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी के समर्थन में सोमवार को जनसभा में बोल रहे थे।
अमित शाह ने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए को पिछले 70 सालों तक बच्चे की तरह गोद में खिला कर पाला जा रहा था। केंद्र में मोदी सरकार आई तो एक झटके में कश्मीर से इसे हटा दिया गया। सपा मुखिया अखिलेश यादव डरा रहे थे कि सरकार के निर्णय से अशांति फैल जाएगी, लेकिन पूरे देश के साथ उत्तर प्रदेश में एक पत्ता भी नहीं हिला। सर्जिकल और एअर स्ट्राइक कर देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया को यह संदेश देने का काम किया कि उनकी सेना और देश की सीमा की तरफ कोई आंख भी उठाकर नहीं देख सकता। सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए गृहमंत्री ने कहा कि उनके समय में माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे और योगी सरकार ने इन भूमाफियाओं को उल्टा करके सीधा किया है।
जनता से पूछते हुए अमित शाह ने कहा कि अतीक, मुख्तार और आजम खान अब कहां हैं, आप उन्हें जेल में रखना चाहते हो या बेल पर। योगी सरकार ने ऐसे माफिया को उनके असली जगह पर पहुंचाने का काम किया है। अखिलेश पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें एक जाति और एक ही धर्म के लोग दिखाई देते हैं, जबकि भाजपा सबका साथ और सबके विकास की बात करती है। नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने और प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताएं।
विज्ञापन
जनसभा के दौरान सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा प्रत्याशी, डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, जिला प्रभारी राम जियावन मौर्या, विधानसभा प्रभारी यशकांत सिंह, जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, बलराम मिश्रा, सुजाता सिंह, किशन जायसवाल, लालजी शुक्ल, राजेंद्र दूबे, रामकृपाल चौधरी, कृष्णा मिश्रा, रामसूरत चौरसिया, डीएन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।