फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   y youth found hang

छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
y youth found hang
छत के कुंडे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

बांसी कोतवाली क्षेत्र के राप्ती नगर मोहल्ले की घटना
परिवार के लोग गए थे रिश्तेदारी में
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कोतवाली राप्तीनगर मोहल्ले में शनिवार को एक घर के कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटका युवक का शव मिला। परिवार के सदस्य रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। जब वे घर लौटे तो शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगे।
क्षेत्र के राप्तीनगर वार्ड निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद के मुताबिक उनका पूरा परिवार रिश्तेदारी में गया हुआ था। पुत्र फागू (22) अकेले घर पर था। शनिवार सुबह जब वह घर लौटे तो कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे फागू का शव लटक रहा था। इसके बाद मामले की जानकारी बांसी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में कोतवाल बांसी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई थी। मौत की वजह की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश
हिजुरा गांव के पूरब स्थित बाग में हुई घटना
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हिजुरा गांव के पूरब स्थित बाग में शनिवार की सुबह पेड़ की डाल से गमछे के सहारे एक युवक की फंदे से लटकी लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की। सफलता नहीं मिलने पर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के हिजुरा गांव के पूरब गांव निवासी जगदीश वर्मा का बाग है। शनिवार को सुबह करीब छह बजे गांव के कुछ बच्चे बाग की ओर गए थे। इस दौरान आम के एक पेड़ की डाल से गमछे के सहारे एक व्यक्ति की फंदे से लटकी हुई लाश मिली। लोगों के मुताबिक उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष होगी। वह काले रंग के गमछे से गले में फंदा व ऊपर टहनी से बंधा लटक रहा था। बच्चों ने तत्काल इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि यशोदानंद उर्फ जालिम पांडेय को दी। गांव वालों के साथ बाग में पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि जालिम ने डुमरियागंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष डुमरियागंज रमाकांत सरोज, दद्दन राय, उनके कुछ ही देर बाद सीओ डुमरियागंज अजय कुमार श्रीवास्तव पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने आसपास के गांव के लोगों से शव की शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। क्षेत्र में पेड़ की टहनी से लटकी लाश को देखकर लोग हत्या की आशंका जाहिर कर रहे थे। वहीं, डुमरियागंज पुलिस ने पंचनामा कर कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष रमाकांत सरोज ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद सच का पता चल जाएगा। जांच की जा रही है।
---
श्याम सुंदर तिवारी
---
संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ढेकहरी बुजुर्ग गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ढेबरुआ। थाना क्षेत्र के ढेकहरी गांव में शनिवार शाम एक संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव मिला। मायके वालों ने बेटी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के ढेकहरी बुजुर्ग गांव निवासी पूजा (26) पत्नी द्वारिका की शनिवार शाम कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव मिला। मामले की जानकारी परिवार को हुई। देखते ही देखते आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के पिता अमरनाथ ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ ढेबरुआ जीवन त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है। केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed