{"_id":"698f6a15463d0e1b5104431b","slug":"wrestling-badal-wrestler-defeated-by-nagendra-dass-tangdi-move-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-153469-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती : नागेंद्र दास के टंगड़ी दांव से बादल पहलवान चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती : नागेंद्र दास के टंगड़ी दांव से बादल पहलवान चित
Fri, 13 Feb 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
इटवा में आयोजित दंगल में पहलवान को पटखनी देता दूसरा पहलवान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। इटवा कस्बे में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में पहले दिन शुक्रवार को देश के विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। शानदार दांव-पेच का प्रदर्शन कर प्रतिद्वंदियों को चित किया।
छठी कुश्ती ग्वालियर से आए पहलवान बादल और अयोध्या हनुमान गढ़ी से आए बाबा नागेंद्र दास के बीच हुआ। यह मुकाबला दर्शकों के बीच काफी रोमांचक रहा। काफी देर तक चले इस मुकाबले में बाबा नागेंद्र दास ने टंगड़ी दांव से पहलवान बादल को चित कर दिया। प्रतियोगिता उद्घाटन पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया। उन्होंने कुश्ती को देवताओं का खेल है।
दंगल की पहली कुश्ती हरियाणा के राजेश व गाजीपुर के बृजेश के बीच हुई। दोनों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में हरियाणा के राजेश पहलवान विजयी रहे। दूसरा मुकाबला हरियाणा के मनोज व गाजीपुर के विशाल पहलवान के बीच हुआ। इसमें हरियाणा के मनोज जीत हासिल करने में कामयाब रहे। तीसरा मुकाबला दिल्ली से आए पहलवान जीतेंद्र व गाजीपुर के सत्यपाल के बीच हुआ। इसमें दिल्ली के जीतेंद्र विजयी रहे। चौथी कुश्ती बिहार से आए बेचन पहलवान व अयोध्या हनुमान गढ़ी से आए अन्नू के बीच हुई कुश्मी में बेचन पहलवान विजयी रहे। पांचवें राउंड की कुश्ती में उत्तराखंड के नवाब ने उत्तराखंड से ही आए राजेश पहलवान को आसमान दिखाया। इसके बाद हरियाणा के मनोज पहलवान व गाजीपुर के मुकेश पहलवान के बीच हुए मुकाबले में मनोज विजयी रहे। आठवां मुकाबला पंजाब से आए सूरज व दिल्ली से आए मोती पहलवान के बीच हुआ। देर तक चले इस मुकाबले में दिल्ली के मोती विजयी रहे।
विज्ञापन
कुश्ती दंगल की अध्यक्षता पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी, संचालन भाजपा नेता बलराम मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व कुश्मी संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि दंगल देवताओं का खेल है। हनुमान जी, बलराम जी और भीम का खेल है।