{"_id":"56ddcdf64f1c1b8e258b459e","slug":"worship-on-mahashivratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय
Siddharth Nagar
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व की धूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर में महाशिवरात्रि के महापर्व पर सोमवार भोर से ही शिवमंदिरों में जलाभिषेक के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवालय ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठे। दुर्लभ संयोग के चलते क्या छोटा, क्या बड़ा हर शख्स शिव मंदिरों में अपनी हाजिरी देने को आतुर दिखा।
पूजा-अर्चना के बाद बच्चों ने मिठाइयों का लुत्फ उठाया, वहीं महिलाओं ने साज-शृंगार की सामग्री खरीदी। कई स्थानों पर धूमधाम से शिव बारात भी निकाली गई। इसमें प्रस्तुत झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
ब्रह्ममुहूर्त से शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान भक्तों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार बेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा, बेर, दूध, दही, मधु, चंदन, नैवेद्य और फल चढ़ाकर औघड़दानी की पूजा की॥।
विज्ञापन
नगर के सिंहेश्वरी मंदिर, हनुमानगढ़ी स्थित शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। धेंसा के सेमरा मंदिर, पल्टादेवी स्थित शिव मंदिर भी भक्तों की भीड़ से पटे रहे। जोगिया क्षेत्र के पकड़ी, बभनी, मदरहवा, लालपुर, मेहनौली, बुढनइया सहित अन्य गांवों के शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। हर-हर, बम-बम के उद्घोष से श्रद्धालु पूरे दिन शिव मंदिरों में जल अर्पित करने में मशगूल रहे।