{"_id":"64f4d47d44b593748b0caa24","slug":"workers-welcomed-sp-officials-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4030-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सपा पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सपा पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Mon, 04 Sep 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 04 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
सपा कार्यालय इटवा में सपा पदाधिकारियों का स्वागत करते कार्यकर्ता। संवाद
सिद्धार्थनगर। इटवा कस्बे में सपा कार्यालय में रविवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नवनियुक्त सपा पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। जिला महासचिव कमरूज्जमा खान ने कहा कि सपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों से जिले में पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी, जो वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मददगार होगी।
विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बबलू खान ने कहा कि हमें सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज ही से लगना है। आमजन अखिलेश यादव की सरकार में हुए कार्यों को आज भी याद कर रहा है। उस समय की कानून व्यवस्था, सड़क व अन्य सुविधाओं को लोग भूल नहीं पा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल लतीफ ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अजय चौधरी, विशेष आमंत्रित सदस्य बेचई यादव व समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किए गए बहरैची प्रसाद प्रेमी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में दिनेश मिश्र, रहमतुल्लाह, सौरभ श्रीवास्तव, बबलू पाठक, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।