फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Workers engaged in making Mission 2024 a success

Siddharthnagar News: मिशन 2024 को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता

Wed, 24 May 2023 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 May 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Workers engaged in making Mission 2024 a success
डुमरियागंज। नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को डुमरियागंज मंडल की कार्यसमिति की कार्यसमिति की बैठक हुई। इसमें मिशन 2024 को सफल बनाने रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी रामकुमार कुंवर ने मिशन 2024 के विजय के लिए कार्यकर्ताओं को बूथों को और अधिक मजबूत व धारदार बनाने के साथ नए-नए लोगों को संगठन से जोड़ने के निर्देश दिया। कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट के साथ सरल एप के माध्यम से संगठन विस्तार करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही संगठन के केंद्रीय समिति से मिलने वाले निर्देशों का अनुपालन कर महासंपर्क अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क करके पार्टी की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। भाजपा ने अपने शासनकाल में देश को नई पहचान दिलाने का काम किया हैं। देश तरक्की की राह में तीव्रता से आगे बढ़ रहा हैं। केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं से जनता को लाभांवित किया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, उज्जवला योजना के तहत मिले रसोई गैस, आयुष्मान कार्ड जैसे कई योजनाओं के संचालन से देशवासियों को लाभ मिला है। केंद्र सरकार की ऐसे लाभकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ता हर नागरिक तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि देश और राज्य के समग्र विकास में भाजपा ही एकमात्र विकल्प है। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अमरेंद्र त्रिपाठी, मण्डल महामंत्री रमेश सोनी, अशोक अग्रहरि, नीरा दुबे, राजीव कुमार अग्रहरि, शत्रुघ्न सोनी, दयाशंकर गौतम, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed