फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Workers accused the head and secretary of not providing work

Siddharthnagar News: मजदूरों ने प्रधान के साथ सचिव पर लगाया काम न देने का आरोप

Sat, 28 Dec 2024 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Workers accused the head and secretary of not providing work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। सरकार जहां ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं का पलायन रोकने के लिए गांव में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मनरेगा से सौ दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने का दवा कर रही है।
वहीं भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम प्रधान, सचिव, रोजगार सेवकों सहित अन्य जिम्मेदार पलीता लगा रहे हैं। भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत गड़ावर के मनरेगा मजदूरों ने बीडीओ को शिकायती पत्र देकर प्राधान, सचिव व टीए पर काम न देने का आरोप लगाते हुए काम दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गड़ावर के कंचन, विनोद, जिनकी, रिंकू, रमेश, प्रियंका, आनंद, अनिता, तुलसी, उर्मिला, दिनेश, मायादेवी, आरती, गीता आदि मनरेगा मजदूरों ने बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में मजदूरों ने बताया कि हम लोगों की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। मनरेगा के भरोसे घर का खर्च चलता है। ग्राम प्रधान, सचिव व टीए के डिमांड के बाद पचास से सौ रुपये देकर हाजिरी व फोटो खिंचवाकर वापस कर देते हैं। बिना काम के ही लोगों के खाते में मजदूरी का पैसा भेज कर 200 रुपये देकर बाकी निकलवाकर ले लेते हैं।
मनरेगा मजदूरों ने बताया कि 2015 से 2022 तक हम लोगों को 100 दिनों का काम दिया गया, मगर ग्राम प्रधान, सचिव व टीए के द्वारा राजनीतिक द्वेष के कारण काम नहीं दिया जा रहा है, जबकि गांव में प्रधान के द्वारा कागजों में कई काम एक साथ कराए जा रहे हैं।

इस संबंध में बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई के साथ ही मनरेगा मजदूरों को काम उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed