फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Work is being done in the stadium for the convenience of the players

Siddharthnagar News: खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्टेडियम में कराया जा रहा कार्य

Fri, 18 Jul 2025 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Work is being done in the stadium for the convenience of the players
-छात्रावास, छाजन, सेंथेटिक ट्रैक के निर्माण के साथ किया जाएगा कायाकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेहतर सुविधाओं को लिए उसका कायाकल्प किया जा रहा है। साथ ही स्टेडियम में छात्रावास, दर्शक छाजन, सेंथेटिक ट्रैक, बैडमिंटन हाल के साथ अन्य कई सुविधाएं दी जाएंगी। स्टेडियम में निर्माण कार्य अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है। इसको लेकर कार्यदायी संस्था तैयारी कर रही है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। स्टेडियम में सेंथेटिक रनिंग ट्रैक व 16 कक्षीय छात्रावास का निर्माण होगा। साथ ही खेल मैदान की सिंचाई व्यवस्था और तरणताल, बैडमिंटल हाल, बास्केटबाल कोट व प्रशासनिक भवन की मरम्मत भी होगी। इससे खिलाड़ियों को स्टेडियम में बेहतर सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

यहां रनिंग ट्रैक का अभाव, खेल मैदान की सख्त भूमि से आए दिन खिलाड़ी जख्मी होते हैं। बैडमिंटन हाल के जर्जर होने से खिलाड़ी प्रशिक्षण के लिए नहीं आते हैं। वाॅलीबाल, बास्केटबाल कोर्ट भी जर्जर है। इनके कोच के न होने से खिलाड़ी आए दिन परेशानी का सामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन सुविधाओं को बेहतर बनाने की परियोजनाओं की शासन से स्वीकृति मिल गई है, जिससे स्टेडियम ऑफिस सही करने के साथ ही स्टेडियम में सेंथेटिक ट्रैक का भी निर्माण करवाया जाएगा। इससे जिले में नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सकेगा। इससे जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। इससे खिलाड़ियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed