फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women were examined along with vaccination

Siddharthnagar News: टीकाकरण के साथ महिलाओं की हुई जांच

Wed, 23 Jul 2025 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women were examined along with vaccination
भनवापुर क्षेत्र के सिसवा में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 33 गांवों में बुधवार को छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित एएनएम के द्वारा 419 बच्चों का टीकाकरण व 173 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच के साथ टीकाकरण किया गया।
शिविर का अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने सिसवा, बुढऊ, गदाखौवा व संग्रामपुर पहुंचकर निरीक्षण किया।
इस दौरान एएनएम की सेवाओं की गुणवत्ता के विषय में लाभार्थियों से जानकारी ली। अधीक्षक ने सिसवा में आंगनबाड़ी से कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों के विषय में बताया कि आंगनबाड़ी सभी बच्चों की उम्र, वजन व लंबाई के अनुसार सूची तैयार करें। बच्चों को केंद्र पर लाकर एएनएम से चिकित्सीय इलाज व परामर्श दिलवाने में सहयोग करें।
विज्ञापन

एएनएम आवश्यकता अनुसार बच्चों को उच्च सेंटर पर संदर्भित करें। उन्होंने बताया कि एएनएम समय रहते उच्च जोखिम युक्त गर्भवती महिलाओं का चिह्नीकरण जरूर करें, जिससे लाभार्थी को चिकित्सीय इलाज व परामर्श समय से दिया जा सके। बीसीपीएम मेराज अहमद ने आशा बहु कंचन को नवजात शिशु व बच्चों के देखभाल कार्यक्रम पर ध्यान देने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed