फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman stabbed to death, not identified

Siddharthnagar News: महिला की चाकू से गोदकर हत्या, शिनाख्त नहीं

Sat, 16 Dec 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Woman stabbed to death, not identified

विज्ञापन
खेसरहा थाना क्षेत्र के लमुईताल गांव के सिवान में मिली लाश

कुछ दूरी पर महराजगंज और गोरखपुर जनपद के एक गांव का लगता है बार्डर

ग्रामीणों की मदद से पहचान में जुटी है खेसरहा पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी

खेसरहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के लमुईताल गांव के सिवान में स्थित चक्कर ताल में शुक्रवार सुबह एक महिला की लाश मिली है। उसके गले पर कई बार धारदार हथियार से हमला गया किया है, इसके साथ कमर से नीचे पैर पर भी जख्म है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चाकू से गोदा गया है। महिला की उम्र करीबन 45 वर्ष होगी। पुलिस ने शव के शिनाख्त की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद लिखापढ़ी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के बांसी धानी मार्ग पर स्थित मरहठा गांव के किनारे सिद्धार्थनगर जनपद के बॉर्डर पर स्थित लमुईताल गांव के चक्कर ताल में सुबह मरहठा निवासी एक व्यक्ति ने एक महिला की लाश को देखा और लमुईताल प्रधान को बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह मुंह के बल पड़ी थी। उसके गले पर लगभग 10 जगह व शरीर में कई जगह गहरे जख्म के निशान थे। जख्म के देखकर लोग चाकू से गोदने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने शव के शिनाख्त की काफी कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। इसके बाद पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लाश का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


---

बाहर से लाकर हत्या करने की है आशंका

लमुईताल गांव का ताल के पास से तीन जनपदों की सीमा शुरू हो जाती है। इसमें महरठा गांव हिस्सा गोरखपुर जनपद में लगता है। जबकि उससे कुछ और दूरी पर बढ़ने पर महराजगंज जनपद का बाॅर्डर लगता है। इस मार्ग पर लोग आते-जाते हैं। आशंका है कि तीन कहीं दूसरे जनपद से लाकर तो किसी की हत्या नहीं कर दी गई। कारण तीन गांव के लोग मौके पर जुटे थे और हर किसी ने पहचानने से इन्कार कर दिया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला दूर से लाई गई होगी और हत्या करने वाला कोई करीबी ही होगा। ऐसा लोगों में चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed