{"_id":"6209386222d99457cc23e2ad","slug":"woman-s-body-found-hanging-from-noose-siddharthnagar-news-gkp426831850","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे से लटका मिला महिला का शव
सिद्धार्थनगर। नगर के शेखनगर मोहल्ले में रविवार को विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटका उसका शव मिला। सदर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी।
नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के शेखनगर मोहल्ला निवासी मीरा (25) पत्नी शिवपूजन रविवार को घर में थीं। परिवार के अन्य सदस्य बाहर थे। बताया जा रहा है कि दोपहर दो बजे मीरा के कमरे का दरवाजा बंद था। परिवार का कोई सदस्य गया तो दरवाजा नहीं खुला। रोशनदान से देखने पर पंखे से दुपट्टे के फंदे से महिला का शरीर लटका दिखा। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग भी जुट गए। इसके बाद किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
मौके पर शहर कोतवाल तहसीलदार सिंह और कुछ देर बाद ही सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव भी पहुंच गए। इसके बाद दरवाजा को तोड़वाया गया। फिर शव को नीचे उतराया। इस संबंध में कोतवाल तहसीलदार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर जांच की गई। मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में वीडियो रिकार्डिंग कराकर दरवाजा तोड़ा गया। उसके बाद शव को नीचे उतरवाकर पंचमाना करवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।