फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman injured after falling from bike died on hospital

Siddharthnagar News: बाइक से गिरकर महिला घायल, अस्पताल पहुंचते मौत

Sun, 04 Jun 2023 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 04 Jun 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Woman injured after falling from bike died on hospital
सिद्धार्थनगर। त्रिकोलपुर थाना क्षेत्र के इटवा बिस्कोहर मार्ग स्थित पेड़ाडी गांव के पास रविवार सुबह 9 बजे चलती बाइक से गिरी महिला की मौत हो गई। उसकी गोद में तीन माह की बच्ची थी। गनीमत रहा कि बच्ची बच गई है। लोगों को आशंका है कि तेज धूप के कारण उसे हीट स्ट्रोक हुआ होगा। हालांकि, परिजन ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। इस कारण मौत का कारण स्पष्ट नहीं होगा।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के छोटका बसंतपुर निवासिनी रिंका विश्वकर्मा (27) पत्नी शिवराम विश्वकर्मा शनिवार को अपने बच्चों को लेकर अपने मायके फूलपुर राजा आई थी। रविवार सुबह 9 बजे वह अपने पिता वेदे विश्वकर्मा के साथ अपने तीन माह की बच्ची को लेकर बाइक से इटवा आधार कार्ड बनवाने गई थी। वापसी के दौरान जैसे ही वह इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर पेडाडी स्थित अस्थाई गौशाला के सामने पहुंची तो गिर गई। सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई, उसके पिता ने उसे निजी अस्पताल सिकौथा पहुंचाया, जहां गंभीर देख उसे सीएससी इटवा भेज दिया गया। मृत महिला के पिता वेदे के अनुसार सीएससी इटवा पहुंचते ही रिंका की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही मृतक महिला के मायके व ससुराल में कोहराम मच गया। मौत की खबर सुनते ही रिंका के पति शिवराम अपने ससुराल फुलपुर राजा पहुंच गए और शव को अपने घर दाह संस्कार के लिए ले गए।करीब 8 साल पहले रिंका विश्वकर्मा का विवाह छोटका बसंतपुर निवासी शिवराम विश्वकर्मा के साथ हुई थी, उसके परिवार में दो पुत्री साध्वी 3 वर्ष, मानवी 3 है, जबकि एक पुत्र समर 7 साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed