फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman and child die due to diarrhea, many people get sick

डायरिया से महिला और बच्चे की मौत, कई लोग बीमार

Tue, 28 Sep 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Woman and child die due to diarrhea, many people get sick
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
डायरिया से महिला और बच्चे की मौत, कई लोग बीमार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर पालिका सिद्धार्थनगर के सिसहनिया और सरोजनीनगर मोहल्ले में पिछले तीन दिनों से डायरिया का प्रकोप बढ़ा है। इसकी चपेट में आकर महिला और पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो चुकी है। मोहल्ले के सभासद के मुताबिक, इसकी चपेट में अब तक 50 से अधिक लोग आ चुके हैं। इनका जिला अस्पताल और प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद सीएमओ ने खुद मोहल्ले का दौरा करके हालात का जायजा लिया। नगर पालिका की टीम ने मोहल्ले में सफाई और फागिंग शुरू कर दी है। बारिश के बाद संक्रामक रोग का प्रकोप बढ़ गया है। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के सरोजनीनगर और सिसहिया मोहल्ले में पिछले तीन दिन से डायरिया का प्रकोप फैल गया है।
विज्ञापन

दोनों मोहल्ले में अब तक 50 लोगों इसकी चपेट में आ चुके हैं। सरोजनीनगर मोहल्ले के सभासद गिरजापति ने बताया कि उनके मोहल्ले में 30 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ गए। इसमें मोहल्ला निवासी सुधा (35) नाम की महिला की मंगलवार सुबह मौत हो गई। वहीं सत्यम नाम के पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। कई 30 से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं। इसमें कुछ लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और कुछ लोगों का उपचार प्राइवेट अस्पताल में हो रहा है। इसमें कुछ लोग ठीक होकर घर आ चुके हैं। इस बारे में सीएमओ से संपर्क किया गया तो वह मोहल्ले में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लोरीन और ओआरएस दिया है, जो लोगों में वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर पालिका की ओर से सफाई और फागिंग कराई गई। वहीं सिसहनिया मोहल्ले में कई लोग डायरिया के शिकार पाए गए। सभासद साजिद अली ने बताया कि पिछले तीन दिन से डायरिया का प्रकोप फैला है। कई लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसमें राजू साहनी, सकरूनिशा, शेषनाथ, कृष्ण कुमार, उमेश कुमार, सहाबुद्दीन, किसान, नागेंद्र कुमार सहित 25 से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ चुके हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ले में दवा का वितरण सहित फागिंग की जा रही है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मोहल्ले में गए थे। स्वास्थ्य विभाग टीम लोगों में दवा वितरण कर रही है। टीम की नजर मोहल्ले पर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed