फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Woman accused Pradhan of molestation

Siddharthnagar News: महिला ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

Sat, 05 Aug 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 05 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Woman accused Pradhan of molestation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने प्रधान पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वही प्रधान ने कहा कि रंजिशवश महिला आरोप लगा रही है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर बताया कि बीते मंगलवार शाम सात बजे वह खेत की तरफ गई थी। तभी वहां ग्राम प्रधान भी पहुंच गया। वह मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगा। और मुझसे छेड़खानी करने की कोशिश भी करने लगा। किसी तरह से अपना बचाव करके घर चली आई और घटना के बारे में कुछ लोगो को जानकारी दी। उसने आरोप लगाया कि आए दिन ग्राम प्रधान लड़कियों व असहाय महिलाओं से छेड़खानी करता रहता है। इस संबंध थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


-------------

अवैध निर्माण रोकवाने पर की शिकायत
वही ग्राम प्रधान ने लगाए गए आरोप को खारिज करते हुए कहा कि जो महिला छेड़खानी का आरोप लगा रही है। वह बीते रविवार को घर के बगल से निकलने वाली आरसीसी रोड पर अवैध निर्माण करते हुए सीढ़ी बना रही थी। गांव के लोगों से इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर निर्माण रोकवा दिया। इसके बाद महिला ने उस पर छेड़खानी करने का तहरीर थाने पर दिया है। महिला जिस तारीख में छेड़खानी का आरोप लगा रही है, उस दिन नेपाल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed