फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   without repairing of canal discharged water, crop dipped

Siddharthnagar News: बिना मरम्मत नहर में छोड़ा पानी, फसल डूबी

Wed, 28 Dec 2022 04:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 28 Dec 2022 04:08 PM IST
सार

शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र की तालकुंडा ग्राम पंचायत के जलापुरवा व सधुवानगर के बीच बनी सरयू परियोजना के तहत नहर में सोमवार की सुबह कर्मचारियों ने पानी छोड़ा था। लेकिन जलापुरवा के पूर्वी उत्तरी छोर पर नहर पानी से कट गई।

विज्ञापन
without repairing of canal discharged water, crop dipped
शोहरतगढ़ क्षेत्र के तालकुंडा के दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल सरयू नहर के पानी मे? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

विस्तार

सरयू नहर परियोजना के तहत बनी नहर में बिना मरम्मत पानी छोड़ने से सोमवार को शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के तालकुंडा के कई किसानों की गेहूं की फसल डूब गई। पीड़ित किसानों के मुताबिक कोई भी जिम्मेदार फसल की क्षति का जायजा लेने नहीं पहुंचा। किसानों ने नहर विभाग के लोगों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए फसल के मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन


शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र की तालकुंडा ग्राम पंचायत के जलापुरवा व सधुवानगर के बीच बनी सरयू परियोजना के तहत नहर में सोमवार की सुबह कर्मचारियों ने पानी छोड़ा था। लेकिन जलापुरवा के पूर्वी उत्तरी छोर पर नहर पानी से कट गई। इससे दोनों टोलों के कई किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल डूब गई।
विज्ञापन


किसानों रामानंद चौहान, राम नारायन, आनंद आदि ने आरोप लगाया कि सरयू नहर परियोजना के तहत बनी नहर में बिना मरम्मत पानी छोड़ने से गेहूं की फसल पानी में डूब गई है। नहर परियोजना के एसडीओ विभूति नारायण सिंह ने बताया कि पता करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed