फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   With rising temperature the crowd started increasing

बढ़ते तापमान के साथ बढ़ने लगी पीएम की सभा में भीड़

Mon, 25 Oct 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
With rising temperature the crowd started increasing
शहर के अशोक मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में पहुंची भीड़। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बढ़ते तापमान के साथ बढ़ने लगी पीएम की सभा में भीड़
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए बढ़ते तापमान के साथ भीड़ बढ़ने लगी। कार्यक्रम साढ़े 10 से निर्धारित था, लेकिन सुबह आठ बजे ही लोगों का आना शुरू हो गया। मंच पर पीएम के पहुंचते-पहुंचते पूरा पंडाल भर गया। कुर्सियां खाली न होने के कारण लोगों ने खड़े होकर प्रधानमंत्री को सुना। भीड़ का उत्साह देखने लायक था।
पीएम का कार्यक्रम 10.30 बजे प्रस्तावित था। मगर उन्हें सुनने वालों में उत्सुकता बहुत थी। सुबह आठ बजे से ही लोग पंडाल में पहुंचने लगे। सुबह मौसम का रुख बदला था। कोहरा था, मगर जैसे-जैसे तापमान बढ़ा, लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। साढ़े नौ बजे तक ढाई किलोमीटर दूरी में भीड़ ही भीड़ दिखाई देख रही थी। इधर पुलिस लाइंस की तरफ से तो दूसरी ओर अशोक मार्ग की ओर से लोगों की भीड़ तेजी से बढ़ती हुई दिखी।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव होने और कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे होने के कारण भीड़ कम होने का अनुमान था, लेकिन तापमान के बढ़ने के साथ ही भीड़ बढ़ गई। ऐसी स्थित बनी कि पंडाल भर गया। जगह कम पड़ी तो लोग सड़क पर खड़े होकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुने। प्रधानमंत्री के मंच पर आने के बाद और जाने तक भारत माता की जय, जयश्रीराम, मोदी-मोदी के नारे लगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed