{"_id":"62337cc874b09e7a8f0755ed","slug":"wine-sold-at-model-shop-siddharthnagar-news-gkp4303098118","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर शाम तक मॉडल शाप पर बेची गई शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर शाम तक मॉडल शाप पर बेची गई शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर शाम तक मॉडल शाप पर बेची गई शराब
डुमरियागंज। बृहस्पतिवार शाम 6 बजे के बाद सभी अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों को बंद करने के आदेश के बावजूद डुमरियागंज मॉडल शाप पर शराब की बिक्री होती रही। ग्राहकों से अधिक मूल्य वसूलने की शिकायतें भी आईं।
आबकारी विभाग ने होलिका दहन वाले दिन शाम 6 बजे तक ही शराब की बिक्री के लिए दुकानों को खोलने का आदेश जारी किया था मगर, डुमरियागंज इटवा रोड पर स्थित मॉडल शॉप का शटर बंद कर देर शाम तक शराब की बिक्री की गई। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि शराब की दुकानों पर अवैध तरीके से शराब बेचे जाने की सूचना नहीं है। तत्काल दुकानों की जांच कराई जा रही है। अगर दुकान बंद होने के बावजूद शराब की बिक्री करते या ओवर रेटिंग करते कोई मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद