{"_id":"628fc04dc8fbc7444e59c910","slug":"will-be-made-aware-for-waste-disposal-siddharthnagar-news-gkp438249946","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपशिष्ट निस्ताण के लिए किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपशिष्ट निस्ताण के लिए किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपशिष्ट निस्ताण के लिए किया जाएगा जागरूक
सिद्धार्थनगर। जिले के 22 गांव स्वच्छ और सुंदर बनकर मॉडल के रूप में विकसित किए जाएंगे। इन गांवों की अलग पहचान बनाई जाएगी। शासन की ओर से चिह्नित किए गए इन गांवों में अपशिष्ट व कचरा निस्तारण के लिए अन्य व्यवस्था की जाएगी। उसके लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। 22 गांवों में योजना सफल होने के बाद पूरे जनपद में इसे लागू कर दिया जाएगा। इसके पीछे शासन की मंशा है कि गांव स्वच्छ हों और संक्रमण से फैलने वाली बीमारियों से बचा जा सके।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र सरकार गांव से शहर तक स्वच्छ बनाने पर कार्य किया जा रहा है। गांव को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए पहले व्यक्तिगत और बाद में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण शुरू हुआ। जनपद खुले में शौचमुक्त घोषित हो चुका है। हर घर शौचालय है। यह प्रशासन मान चुका है। शासन का मानना है कि मल के निस्तारण के लिए तो व्यवस्था हो गई, लेकिन कई ऐसे अपशिष्ट हैं, जो खुले में फेंके जाते हैं और वह मल से भी खतरनाक हैं।
इस लिए उनके निस्तारण की कवायद शुरू की गई है। पहले चरण में जनपद के चुनिंदा गांवों को चयनित किया गया है। यहां पर योजना के सफल होने के बाद जनपद में लागू किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश से जनपद के 22 गांव चुने गए हैं। जहां जागरुकता कार्यक्रम के साथ ही अपशिष्ट के निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में डीपीआरओ आदर्श ने बताया कि जिले के 22 गांव स्वच्छता के लिए शासन की ओर से चयनित किए गए हैं। यहां पर अपशिष्ट निस्तारण की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें ग्राम, रोजगार सेवक, सचिव आदि महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
विज्ञापन
इन गांवों का हुआ है चयन
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन 22 गांवों का चयन किया गया है, उसमें भड़रिया, चेतिया, बयारा, बर्डपुर नंबर 10, दुल्हा सुमाली, बर्डपुर नंबर 14, धोबहा, बर्डपुर नंबर 11, बर्डपुर नंबर एक, कोडरा ग्रांट, गौरडीह, बर्डपुर नंबर 12, बर्डपुर नंबर दो, मधुबनी, कठेला गर्वी, बर्डपुर नंबर 13, बर्डपुर नंबर छह, शिवपति नगर, कठेला जनूबी, बर्डपुर नंबर सात, महमुदवा ग्रांट, कठेला गर्वी शामिल हैं। ये जिले के नौ ब्लॉक क्षेत्र के गांव हैं।
अपशिष्ट निस्तारण के लिए होंगे ये कार्य
जिले में चयनित किए गए गांव में अपशिष्ट निस्तारण के लिए खाद गड्ढा, सोख्ता, कूड़ा निस्तारण केंद्र, कंपोस्ट खाद के लिए गड्डा, हरी खाद बनाने के लिए गड्डा, गांव में जगह-जगह कूड़ादान, कूड़ा ले जाकर चिह्नित स्थल पर रखने के लिए ई- रिक्शा खरीदा जाएगा। इसके साथ गांव के लोगों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा। सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता संबंधित स्लोगन लिखा जाएगा।