फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   WiFi zone will be within 50 meters of Panchayat Bhawan

पंचायत भवन के 50 मीटर दायरे में होगा वाईफाई जोन

Sat, 07 May 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
WiFi zone will be within 50 meters of Panchayat Bhawan
पंचायत भवन के 50 मीटर दायरे में होगा वाईफाई जोन
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। स्मार्ट गांव बनाने की योजना के तहत ग्राम सचिवालय (पंचायत भवन) के 50 मीटर दायरे में वाईफाई जोन बनाकर लोगों को मुफ्त सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत जिले के एक हजार से अधिक पंचायत भवनों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे गांवों में इंटरनेट की समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी। साथ ही ग्रामीणों को जरूरी अभिलेखों के लिए ब्लॉक अथवा तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वाईफाई जोन में गांव के लोग इंटरनेट सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।
सरकार की तरफ से स्मार्ट गांव बनाने के क्रम में ग्राम पंचायत कार्यालयों को ग्राम सचिवालयों का स्वरूप देते हुए वहां तेज गति के भरोसेमंद इंटरनेट के जुड़ाव उपलब्ध कराने का खाका तैयार किया गया है। इसके साथ ही ग्रामीणों को पंचायत भवन के आसपास 50 मीटर दायरे में बेहतर वाईफाई सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे लोग इस सुविधा का इस्तेमाल करते हुए नई आर्थिक गतिविधियां संचालित कर सकें।
विज्ञापन

साथ ही यहां पंचायत सहायक के माध्यम से संचालित कॉमन सर्विस सेंटर से ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर की नकल, खतौनी आदि जरूरी अभिलेख स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगे। अब तक गांवों में इंटरनेट से जुड़ाव कम अथवा नहीं होने से लोगों को विभिन्न व्यवसायिक एवं पारिवारिक जरूरतों के लिए परेशान होना पड़ता है। डीपीआरओ आदर्श ने बताया कि पंचायत भवनों में ग्राम पंचायत की तरफ से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने संबंधी निर्देश दिए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को सहूलियत मिल सके। लोगों को गांव में ही बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 1003 पंचायत भवनों में होगी सुविधा
जिले की 1136 ग्राम पंचायतों में से 484 में पहले से ही पंचायत भवन थे। उनको दुरुस्त कर अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनके साथ ही 519 नवनिर्मित पंचायत भवन समेत 1003 ग्राम पंचायतों में हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed