फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   While taking a selfie mobile fell in the Rapti river student who went to find it drowned

सबको रुला गया प्रिंस: सेल्फी लेते समय नदी में गिरा फोन, ढूढ़ने गया छात्र डूबा; एक लड़की ने दी पुलिस को सूचना

Sat, 08 Jul 2023 07:45 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Jul 2023 07:45 PM IST
सार

एक लड़की ने बताया कि प्रिंस नए पुल से सेल्फी ले रहा था। इस दौरान उसकी मोबाइल नदी में गिर गया, जिसे तलाशने के लिए पुल के नीचे नदी में गया और डूब गया।

विज्ञापन
While taking a selfie mobile fell in the Rapti river student who went to find it drowned
प्रिंस दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर स्थित बांसी कोतवाली क्षेत्र के राप्ती नदी के पुल पर शनिवार सुबह सेल्फी लेने गया युवक नदी में गिर गया। इसके बाद वह लापता हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। डूबा हुआ युवक पॉलिटेक्निक का छात्र बताया जा रहा है।

विज्ञापन

इटावा जनपद के आनंदनगर मोहल्ले निवासी डॉ. दशरथ चौधरी नेशनल पालीटेक्निक में डिप्लोमा का छात्र प्रिंस दूबे (21) पुत्र पंकज दूबे सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी नगर के पटेलनगर वार्ड में किराए पर कमरा लेकर रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह पांच बजे राप्ती नदी पुल पर टहलने गया था। वहां मौजूद एक लड़की ने बताया कि वह नए पुल से सेल्फी ले रहा था। इस दौरान उसकी मोबाइल नदी में गिर गया, जिसे तलाशने के लिए पुल के नीचे नदी में गया और डूब गया। उस लड़की ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने यह जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर मौजूद स्थानीय गोताखोरों को युवक को तलाशने के लिए लगाया गया। उसके बाद पहुंची पीएसी गोरखपुर की बाढ़ राहत टीम मोटरबोट से तलाश कर रही है। लेकिन देर शाम तक युवक का कुछ पता नहीं चला। 

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसडीएम प्रमोद कुमार ने घटना का जायजा लिया। कोतवाल अनुज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ राप्ती नदी तट पर जमे रहे। इस संबंध में कोतवाल बांसी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि डूबने के बाद से ही गोताखोर तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed