फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wherever there is more ridership, the frequency of buses will increase.Wherever there is more ridership, the frequency of buses will increase.

Siddharthnagar News: जहां मिलेगी अधिक सवारी, वहीं बढ़ जाएगा बसों का फेरा

Mon, 18 Mar 2024 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Wherever there is more ridership, the frequency of buses will increase.Wherever there is more ridership, the frequency of buses will increase.
सिद्धार्थनगर। होली पर्व में महानगरों से घर आने वाले और यहां से अपने घर जाने वालों को यात्रा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। रोडवेज प्रशासन होली स्पेशल बस चलाएगा। जिस रूट पर अधिक सवारी निकलेगी, वहां बसों का फेरा बढ़ा दिया जाएगा। जिससे यात्रियों को घर जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। बसों के संचालन को लेकर रोडवेज प्रशासन तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर रोडवेज के बेड़े में मौजूदा समय में 48 बसे हैं। यहां से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, बरेली, सीतापुर सहित विभिन्न रूटों पर बसें चलाई जाती हैं। दिल्ली, लखनऊ और गोरखरपुर रूट पर बसों का संचालन अधिक होता है। क्योंकि यहां के लिए सवारी अधिक निकलते हैं। होली के मौके पर बड़ी संख्या में लोग महानगरों से अपने घरों को लौटते हैं। इसके साथ ही सिद्धार्थनगर जनपद में विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी प्रदेश के विभिन्न जनपदों से हैं, जो होली के पर्व में घर जरूर जाते हैं। होली में लोगों घर आते हैं, इसलिए ट्रेनों में पहले से ही सीटें फुल हो जाती हैं।
विज्ञापन

होली में घर आने-जाने वालों को दिक्कतों को देखते हुए इसके लिए होली स्पेशल बस का संचालन किया जाएगा। इसको लेकर रोडवेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। रोडवेज प्रशासन के मुताबिक जिस रोड पर अधिक सवारी निकलेंगे, जैसे लखनऊ, कानपुर और दिल्ली रूट पर जहां तीन बस चलती थी। उस पर यात्रियों की तादाद के अनुसार बसें बढ़ा दी जाएगी। इसके लिए परिचालक की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई जाएगी। जो नजदीकी रूट पर चलकर आएंगे, उन्हें लांग रूट पर भी भेजा जाएगा। जिससे बसें निर्बाध तरीके से चल सकेंगी। रोडवेज प्रशासन ने संचालन को लेकर तैयार कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एआरएम सिद्धार्थनगर रोडवेज पवन गंगवार ने बताया कि होली पर बसों के संचालन को लेकर रोडवेज तैयार हैं। जिस रुट पर अधिक सवारी निकलेगी, वहां बसों का फेरा बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed