फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Where there was devastation due to fire, there are ways of rescue

जागरूकता के जरिए आग पर पाएंगे काबू

Tue, 23 Mar 2021 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Where there was devastation due to fire, there are ways of rescue
-खास खबर-
विज्ञापन

जहां आग से हुई थी तबाही, वहां बता रहे हैं बचाव के तरीके
बीते वर्षों में सर्वाधिक आग प्रभावित गांवों में बांटेंगे जागरूकता संबंधित पोस्टर
गांव-गांव जाकर जागरूक करेगा अग्निशमन विभाग, इसी सीजन में आग मचाती है तबाही
बीते वर्ष सामने आई थी आग की 150 घटनाएं, टीम बताएगी आग से बचाव के तरीके
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गेहूं की फसल को आग से बचाने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम गांवों में पहुंच रही है। पिछले वर्षों में रबी सीजन में जहां भी आग से तबाही हुई थी, वहां के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग ने 30 मार्च से विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रभावित गांवों में पोस्टर-बैनर से लोगों को आग से जन-धन की सुरक्षा के तरीके बताए जा रहे हैं। गांवों में अग्निशमन विभाग के नंबर भी बांटे जा रहे हैं ताकि घटना होते तही तत्काल विभाग तक सीधे सूचना प्राप्त हो सके।
जिले में मुख्य रूप से किसान दो फसल लगाते हैं। इसमें धान और गेहूं की फसल बड़े रकबे पर की जाती है। इसमें हर वर्ष गेहूं की फसल आगे की भेंट चढ़ जाती है। आग लगने से फसल तो बर्बाद होती ही है। इसके साथ जन हानि भी कई बार हो जाती है। आग की घटनाएं अप्रैल और मई में सबसे अधिक होती हैं। इस माह में आग की घटनाएं अधिक घटित होती हैं। ऐसी घटना को रोकने के लिए पुलिस विभाग इस बार जागरूकता को हथियार बनाकर निपटेगी। इसमें अग्निशमन विभाग आग लगने की घटना वाले स्थानों पर पूरा ध्यान केंद्रित करेगा। वहीं, आग लगने पर उससे निपटने और आग में फंसे लोगों को कैसे बचाया जाएगा तथा अन्य विंदुओं की जानकारी देंगे व पोस्टर लगाएंगे।
विज्ञापन

पिछले वर्ष हुई थी आग लगने की 150 घटनाएं
अग्निशमन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2020 में आग लगने की 150 घटनाएं हुई थीं। इसमें अप्रैल में 95 घटनाएं थीं। जबकि मई में कुल 55 स्थानों पर आग लगी थी। इसमें अधिकांश मामले में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लगी थी। जबकि कुछ मामलों में घर और घारी में आग से बड़ी क्षति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की शार्ट-सर्किट भी खतरनाक
आग लगने की घटना में बिजली के शार्ट-सर्किट होना प्रमुख कारण है। खेतों से गुजरने वाले ढीले और जर्जर तार एक साथ टकराते हैं। इसमें शार्ट होने से आग लग जाती है। ऐसे में अगर पहले से सतर्क रहें तो शायद घटनाएं और कम हों।
पोस्टर में देंगे यह जानकारी
पुलिस विभाग की ओर से जारी किए गए पोस्टर में 26 विंदुओं को लेकर आग से बचाव की जानकारी दी गई है। इसमें आग से निपटने, आग लगने पर टोल फ्री नंबर पर फोन करने, आग जानलेवा है, इससे बच सकते हैं। अग्नि दुर्घटना के तीन निशान, लापरवाही, भूल और अज्ञान घर में चूल्हा जलाते समय कौन-कौन सावधानी बरती जाए। आग से बचने के लिए पानी और बालू हमेशा रखें सहित अन्य जानकारी दी गई है।
आग लगने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
फायर स्टेशन नौगढ़ 9454418809, 9454418810। डुमरियागंज फायर स्टेशन 9454418811, 9454418812, पुलिस कंट्रोम रूम सिद्धार्थनगर 94544174 पर संपर्क करके आग लगने की सूचना दे सकते हैं।

आग से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग की टीम गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। उन्हें जागरूकता संबंधित पोस्टर भी बांटे जा रहे हैं। गेहूं के सीजन में 30 मार्च से विशेष अभियान चलाया जाएगा।
-सुरेशचंद रावत, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed