{"_id":"64f24c7c87ff2744aa0aa91c","slug":"when-the-weather-became-hot-lightning-showed-its-tantrums-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-3951-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मौसम का मिजाज गरमाया तो बिजली ने नखरे दिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मौसम का मिजाज गरमाया तो बिजली ने नखरे दिखाए
Sat, 02 Sep 2023 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 02 Sep 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
उमस होने के कारण हाथ पंखे के सहारे बैठी महिलाए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज गर्माने लगा और लोगों को बिजली की जरूरत पड़ी तो बिजली ने भी नखरे दिखाने शुरू कर दिए। गर्मी में लोड बढ़ते ही बिजली कटौती की समस्या दोगुनी हो गई। गर्मी में न तो इनवर्टर साथ दे रहे और न जनरेटर। लोग पसीने में तरबतर होते रहे। जबकि देहात क्षेत्रों की स्थिति और भी खराब होती जा रही है। यहां तो दस-दस घंटे बिजली गुल हो रही है।
गर्मी के बढ़ने के साथ ही बिजली की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। एक सप्ताह से मौसम का पारा चढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को तापमान 37.3 डिग्री रहा तो पारा चढ़ने के साथ ही बिजली की डिमांड बढ़नी शुरू हो गई। जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश हैं, लेकिन रोजाना ही बार-बार कटौती करते हुए एक से दो घंटे सप्लाई बाधित हो रही है। सिर्फ दिन में ही नहीं रात में भी बिजली नखरे दिखा रही है। देहात क्षेत्र की हालत तो और भी खराब है। यहां तो 10-10 घंटे की कटौती हो रही है। जबकि कस्बों में 22 से 23 घंटे व गांवों में 18 घंटे सप्लाई दिए जाने की जगह 12 से 13 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
-- -- -- -- -- -- --
बिगड़ रही है देहात क्षेत्र की सप्लाई
दिन के अलावा रात में भी बिजली के कट लगाए जा रहे हैं। गांवों में 12 से 13 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। लोगों का कहना है कि रात में बिजली कटौती से लोगों की नींद पूरी नही हो पा रही है। लोग रात भर छत पे टहल कर बिता रहे हैं। वही नींद पूरी न होने से लोग दिन में अपने काम को नहीं कर पा रहे है। बिजली कटौती से लोगों की दिनचर्या बिगड़ रही है, लोग रात भर जाग रहे है, और दिन में सो रहे है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
ओवरलोड होने से बिजली ट्रिप कर रही है, सुचना मिलते ही तुरंत फॉल्ट को सही कराया जा रहा है। गर्मी बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ गई है, जिससे फॉल्ट की समस्या आ रही है।
-आरके कुशवाहा, अधिशासी अभियंता