फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   When the rain stopped, I felt dizzy from the scorching sun

Siddharthnagar News: बारिश थमी तो कड़ी धूप से चकराया सिर

Sat, 24 Aug 2024 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 24 Aug 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
When the rain stopped, I felt dizzy from the scorching sun
सिद्धार्थनगर। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश थमते ही गर्मी बढ़ गई है। शुक्रवार को सुबह से ही कड़ी धूप के कारण सिर चकरा उठा। वहीं, अधिकतम तापमान में एक डिग्री का उछाल आया है। धूप और उमस से लोगों को परेशान होना पड़ा। गर्मी के आगे कूलर और पंखा के हवा से भी राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

लगातार गर्मी के बीच पिछले तीन दिन से हो रही बारिश से मौसम नरम हो गया था। इससे लोगों को सुकून मिला था। बारिश शुक्रवार को थमी तो कड़ी धूप ने परेशान कर दिया है। सुबह 10 बजे ही धूप हो गया जो दोपहर में शरीर झुलसाने के लिए काफी था। उधर बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ गई थी। जिससे घर के अंदर और बाहर कहीं सुकून नहीं मिल रहा था। दोपहर में निकलने वाले गमछा और छतरी लेकर निकलते हुए दिखे। गर्मी की स्थिति यह रही कि उमस के आगे कूलर और पंखा सब बेजान साबित रहे थे।
विज्ञापन

तापमान के आकड़ों पर नजर डालें तो बृहस्पतिवार की तुलना में अधिकमत और न्यूनतम दोनों मे वृद्धि दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री था। जबकि शुक्रवार को यह 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 27.09 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तापमान में वृद्धि होगी। लेकिन बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed