फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   When the price decreased, the supply of peas and tomatoes increased in the kitchen.

Siddharthnagar News: कीमत घटी तो रसोई में बढ़ गई मटर-टमाटर की आमद

Sun, 12 Jan 2025 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
When the price decreased, the supply of peas and tomatoes increased in the kitchen.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। एक सप्ताह में बाजार में सब्जियों की कीमत में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट आने से आमजन को काफी राहत मिली है।
आलू, मटर व टमाटर के साथ जो हरी सब्जियां महंगी होने के चलते थालियों से गायब थी, वो अब जायका बढ़ा रही है। हालांकि लहसुन का इतराना अभी भी जारी है। प्याज के दाम मामूली रूप से कम हुए हैं।
नवीन सब्जी मंडी स्थल सहियापुर में एक सप्ताह से स्थानीय उपज की आपूर्ति तेजी से बढ़ी है। बाजार में हर तरफ हरी सब्जियों के लगे ढेर देखे जा सकते हैं। नया आलू जो एक माह पहले तक 30 रुपये प्रति किलोग बिक रहा था, वह अब 18 से 20 रुपये में मिल रहा है। सब्जी का स्वाद व रंगत बदलने का वाला टमाटर 60 रुपये से गिरकर 20 रुपये आ गया है। देसी टमाटर होने की वजह से इसका स्वाद लोगों को खूब भा रहा है। 60 से 70 रुपये में बिकने वाली मटर अब 35 से 40 रुपये प्रति किग्रा मिल रही है। फूल गोभी, बंद गोभी और शिमला मिर्च तो बाजार में हर तरफ बिखरी हुई हैं।
विज्ञापन

थोक सब्जी विक्रेता विनोद यादव ने बताया कि स्थानीय के साथ बाहर से भी बड़ी तादाद में सब्जियां आ रही हैं। किसान समय से सब्जियों को तोड़कर मंडी में बेच कर रुपया निकालना चाहते है। फुटकर सब्जी विक्रेता मुस्तफा ने कहा बीते माह से इस माह में हरी सब्जियों की बिक्री अच्छी हो रही है। पहले सब्जियों की महंगाई के चलते कम बिक्री हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed