फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   wheat buying slow

Siddharthnagar News: गेहूं खरीद का दूसरा माह समाप्त... लक्ष्य अभी दूर

Thu, 02 May 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 02 May 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
wheat buying slow
फोटो-
विज्ञापन

61 दिनों में तीन केंद्रों पर 60 किसानों से 6660.50 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद



संवाद न्यूज एजेंसी

शाहपुर। गेहूं खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद में तेजी नहीं दिख रहा है। केंद्र खुले दो माह पूर्ण हो गया है, फिर भी तीन केंद्रों का 15 हजार क्विंटल खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष 60 किसानों से 6660.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हो पाई है।

नवीन मंडी स्थल शाहपुर में खाद्य विभाग से संचालित राजकीय गेहूं खरीद केंद्र के तीन केंद्र खुले हैं। पहला केंद्र मंडी समिति के परिसर में डुमरियागंज के नाम से खुला है। इस केंद्र पर पांच हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य के सापेक्ष अप्रैल माह के समाप्ति तक सिर्फ 18 किसानों से 2247 क्विंटल गेहूं का खरीद हुआ है। वही मंडी परिसर में शाहपुर के नाम दूसरा केंद्र खुला है, इस केंद्र का भी पांच हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष अबतक 23 किसानों से 2056.50 क्विंटल गेहूं खरीद किया जा चुका है। वही भनवापुर के नाम से भी एक केंद्र खुला है। इस केंद्र पर 19 किसानों से 2357 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन


किसानों से संपर्क करके गेहूं खरीद की जा रही है। खरीद का लक्ष्य पूर्ण करने का अथक प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए गांव में जाकर किसानों को क्रय केंद्र पर गेंहू बेचने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




धीरेंद्र कुमार पांडेय, केंद्र प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed