फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   wet woods provoded for bonfire

Siddharthnagar News: सूखी लकड़ियों का टेंडर, गिरा दी हरी

Tue, 27 Dec 2022 04:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 27 Dec 2022 04:00 PM IST
सार

शीत लहर के प्रकोप से राहगीरों, मुसाफिरों व गरीबों को ठंड से बचाने के लिए शासन ने अलाव जलाने का आदेश दिया। नगर पालिका ने अलाव के लिए सूखी लकड़ियां आपूर्ति का टेंडर कर दिया है और दो दिनों से नगर के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाने के लिए हरी लकड़ियां गिराई जा रही हैं।

विज्ञापन
wet woods provoded for bonfire
बांसी कस्बे में अलाव के लिए गिराई जा रहीं हरी लकड़ियां। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

विस्तार

नगर पालिका बांसी में अलाव केे लिए सूखी लकड़ी की जगह हरी लकड़ियां गिराने का मामला सामने आया है। लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन


शीत लहर के प्रकोप से राहगीरों, मुसाफिरों व गरीबों को ठंड से बचाने के लिए शासन ने अलाव जलाने का आदेश दिया। नगर पालिका ने अलाव के लिए सूखी लकड़ियां आपूर्ति का टेंडर कर दिया है और दो दिनों से नगर के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाने के लिए हरी लकड़ियां गिराई जा रही हैं। सोमवार को अकबर नगर व श्यामनगर सहित विभिन्न वार्डों में हरी लकड़ियां नपा ने गिराई हैं, जो जल नहीं रही हैं।

हालत यह है कि एक दिन पूर्व के कटे आम के बोटे गिराए जा रहे हैं, मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अलाव के लिए गीली लकड़ी गिरा कर नगर पालिका गरीबों के साथ मजाक कर रही है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी कल्लू, हैदर अली, अमित, पप्पू का कहना है कि अलाव के लिए जो लकड़ी नगर पालिका ने गिराया है। वह जलने योग्य नहीं है। ईओ नगर पालिका विंध्याचल ने कहा कि लकड़ी हरी है तो क्या हुआ? जला मोबिल व साइकिल के टायर के साथ लकड़ी को जला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed