फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Were going to share the happiness of Eid, died in an accident

जा रहे ईद की खुशियां बांटने, हादसे ने चली गई जान

Fri, 14 May 2021 10:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Were going to share the happiness of Eid, died in an accident
जा रहे थे ईद की खुशियां बांटने, हादसे में मौत
विज्ञापन

भारतभारी गांव निवासी थे इमरान और अरमान
डुमरियागंज के पारस इमाद गांव के पास हादसा
सवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। ईद की खुशियां बांटने जा रहे बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार डुमरियागंज थानाक्षेत्र के परसा इमाद गांव के पास हुई। मौत की खबर मिलने के खुशियां गम में बदल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्षेत्र के भारतभारी गांव निवासी इमरान और उसका दोस्त अरमान शुक्रवार की सुबह ईद की नमाज अदा करने बाद ग्राम तिघरा घाट थाना गोल्हौरा जा रहे थे। दोनों डुमरियागंज रुधौली मार्ग पर स्थिति परसा इमाद गांव में ईद की मुबारकबाद देने के निकले थे। अभी दोनों परसा इमाद मोड़ पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कुछ दूर जाकर गिरे। जब तक लोग एकत्र होते तब तक अज्ञात वाहन का चालक वाहन लेकर भाग गया था। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल सीएससी बेंवा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने अरमान को मृत घोषित कर दिया। इमरान की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बस्ती रेफर कर दिया। अभी इमरान के परिवार के लोग आधे रास्ते में पहुंचे थे कि उसने भी दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी गांववालों को पता चलने पर गांव में गम का माहौल हो गया। गांव में कोहराम मच गया। दोनों शवों को उनके पैतृक गांव में रस्मो रिवाज के साथ दफन कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज केडी सिंह ने बताया शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया गया। किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed