{"_id":"6660d7ac2afb797e49039db4","slug":"weather-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-118582-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तीन डिग्री बढ़ा पारा...उमस और गर्मी से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तीन डिग्री बढ़ा पारा...उमस और गर्मी से लोग बेहाल
Thu, 06 Jun 2024 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
सुबह से ही सूरज के तेवर से झुलसने लगे लोग
अधिकतम तापमान 35.1 से बढ़कर 38.6 डिग्री पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बार-बार बदल रहे मौसम के बीच बुधवार को एक बार फिर से अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री से बढ़कर 38.6 डिग्री पहुंच गया। अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। जबकि मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तापमान में अभी और भी वृद्धि हो सकती है।
पिछले कुछ दिनों से जिले का मौसम लगातार बदल रहा है। इसी बीच अब एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा। ऐसे में जिले वासी गर्मी से हलकान नजर आए। बाजार में कहीं चहल पहल नजर आईं तो दोपहर के वक्त बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहिया वाहनों सवार लोग कपड़े से सिर को ढककर नजर आए। इस समय उमस भरी भीषण गर्मी में पंखे, कूलर भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा पा रहे है। इस गर्मी का असर दिन के साथ रात में लोगों को परेशान करने के साथ नींद उड़ा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री और न्यूनतम 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 20 फीसदी और हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही।
मौसम वैज्ञानिक डॉ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा है। जबकि आगे तापमान और भी बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस समय पड़ रही गर्मी से बचाव भी जरूरी है। इससे पशुओं को भी बचाएं और पक्षियों के लिए जगह-जगह पानी रखने का प्रबंध करें।