{"_id":"64fcb52680b09cd5de02630d","slug":"weather-remained-pleasant-throughout-the-day-drizzle-occurred-in-the-evening-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1032-4388-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दिनभर सुहाना रहा मौसम, शाम को हुई रिमझिम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दिनभर सुहाना रहा मौसम, शाम को हुई रिमझिम बारिश
विज्ञापन
शहर में सुहाना मौसम। संवाद
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, दो दिन रहेगा बादल और बारिश का मौसम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बादल छाए रहने के कारण शनिवार को दिनभर मौसम सुहाना रहा, जबकि शाम को रिमझिम बारिश हुई। गर्मी और उमस से राहत वाला मौसम रहा तो लोगों का सुखद एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन और बादल और बारिश का मौसम रहेगा, कहीं-कहीं रुक रुककर बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के रिकॉर्ड में शनिवार को बारिश दर्ज नहीं हुई। बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकली और मौसम नम हो गया। अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान कम और नमी अधिक हुई तो लोगों को राहत मिली।
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून द्रोणी अपनी सामान्य स्थिति से खिसकर दक्षिण की ओर चली गई, जबकि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव है। पूर्वा हवाएं आने के कारण बारिश का पूर्वानुमान है।