फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Waterlogging on NH due to rain caused problems in commuting

Siddharthnagar News: बारिश में एनएच पर जलभराव आने-जाने में हुई परेशानी

Fri, 18 Jul 2025 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on NH due to rain caused problems in commuting
मुख्य के निकट सनई के सुभाष चौक के पश्चिम एनएच पर हुआ जलभराव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धेंसा। सनई स्थित सुभाष चौक के पास शोहरतगढ़ की तरफ जाने वाले एचएच-730 पर थोड़ी सी बारिश में ही जलभराव हो गया है।
सनई चौराहे से पश्चिम तरफ अभी नाले का निर्माण पूरा नहीं हुआ है, लेकिन मनमाने ढंग से 200 मीटर सड़क खोद कर छोड़ दी गई है, उस पर गिट्टी भी नहीं डाली गई है। इसके कारण जगह- जगह गड्ढे हो गए हैं।
ऐसी स्थिति में इन गड्ढों में जलभराव होने से गड्ढे का पता नहीं चलता और यहां आए दिन स्कूटी व बाइक सवार फिसल कर घायल हो रहे हैं। राहगीरों के अलावा चौराहे पर आसपास के दुकानदारों को भी काफी परेशानी हो रही है। सनई चौराहे पर चाय की दुकान चलाने वाले सागर यादव, सन्नी, मिनकु, सेवक आदि ने बताया कि दुकान के सामने जलभराव से बाइक खड़ी करने की जगह नहीं रहती है, जिससे ग्राहक नहीं आना चाहते हैं।
विज्ञापन

एनएच के जिम्मेदार इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जब-तक सड़क नहीं बन रही, तब तक गिट्टी डालकर गड्ढों को भर देना चाहिए।बाइक सवार विपिन श्रीवास्तव, सतीश सिंह एवं बोलेरो चालक सिंटू विश्वकर्मा ने भी सनई चौराहे पर जल निकासी की व्यवस्था करने तथा सड़क पर गिट्टी व डस्ट डालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के बगल गड्ढ़ा खोदकर छोड़ा, हादसे का खतरा: पथरा। क्षेत्र के पथरा तिगोड़वा मार्ग पर विशुनपुरवा गांव के पुलिया के पास जल निगम के ठेकेदार की ओर से पाइपलाइन डालने के लिए गड्ढे की खोदाई की गई थी। जो खुला छोड़ दिया गया है। इससे राहगीरों को हादसे का खतरा सता रहा है। क्षेत्र के प्रदीप, रामसरन, सरविंद, नारायण, जवाहर लाल, सैनी आदि का कहना है कि बगल में गहरी खाई है। यहां ठेकेदार की लापरवाही के चलते बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं। ठेकेदार के इस लापरवाही के लिए उसके ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed