{"_id":"6123d2c38ebc3e79a913965e","slug":"waterlogging-in-naugarh-primary-health-center-premises-siddharthnagar-news-gkp406513012","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जलभराव
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ केंद्र नौगढ़ परिसर में जलजमाव।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जलभराव
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बदहाली का शिकार हो चुका है। बारिश के बाद अस्पताल परिसर से गैलरी और कमरों में पानी भरा हुआ। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है।
नगर में स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कई गांवों के लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। टीकाकरण से लेकर प्रसव तक यहां पर कराया जाता है। मगर अस्पताल अव्यवस्था का शिकार है। दशकों पूर्व बना भवन दम अब जर्जर हो गया है। दीवारों को प्लास्टर छोड़ चुके हैं। आए दिन टूट कर गिरते हैं। बारिश के बाद छत से पानी टपकता है। वहीं लो लैंड होने के कारण पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अस्पताल परिसर में तो पानी भरा ही है। इसके साथ ही ओपीडी, टीकाकरण कक्ष, गैलरी, औषधि वितरण केंद्र सब जलभराव का शिकार हो चुका है।
अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को पानी से गुजरकर आना पड़ रहा है। इसी लिए लोग यहां आना भी कम कर दिए हैं। वे पीएचसी पर न आकर जिला अस्पताल जा रहे हैं। अस्पताल का यह हाल आज से नहीं, बल्कि कई वर्षों से है। बारिश खत्म होते ही जिम्मेदार भूल जाते हैं। वहीं नया भवन बनाने जाने के बजाए हर वर्ष मरम्मत के नाम पर रुपये खर्च किए जाते हैं।
विज्ञापन
पुरानी नौगढ़ निवासी रोहित, रामप्रकाश और मोहित ने बताया कि वह कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए आए थे। टीका लगाने के लिए लाइन में खड़े होने की जगह नहीं है। बारिश के बाद परिसर कीचड़ से सराबोर हो चुका है। यही हाल पिछले तीन माह से है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ के जर्जर भवन एवं आवासीय कॉलोनी के ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट के आधार पर नए भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति एवं धन आवंटन के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा।