{"_id":"6277fd81ce80b663db71e2ab","slug":"water-entered-the-shops-of-etawa-town-due-to-rain-siddharthnagar-news-gkp436160591","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से इटवा कस्बे की दुकानों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से इटवा कस्बे की दुकानों में घुसा पानी
विज्ञापन
इटवा कस्बे में हुई बारिश से दुकानों में भरा पानी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से इटवा कस्बे की दुकानों में घुसा पानी
इटवा। कुछ देर की ही बारिश से ही स्थानीय कस्बे के दुकानदारों की मुसीबत बढ़ गई। रविवार सुबह हुई बारिश से यहां जलभराव की समस्या बढ़ गई। कई दुकानों में पानी घुस गया। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से ऐसी समस्या आई। 40 से अधिक दुकानों में बारिश का पानी घुसा था। दुकानदार पूरे दिन सामान इधर से उधर करने में जुटे रहे।
क्षेत्र में रविवार की भोर में 5.30 बजे से अचानक शुरू हुई बारिश से चौखड़ा, बदलिया, गिरधरपुर, लोहा, पकड़ी, नंदलाल, इटवा, लटेरा, बेनीपुर, सुहेलवा, महुआ खुर्द में अच्छा खासा पानी दिखने लगा। सड़कें कीचड़ से सन गईं। सबसे अधिक परेशानी इटवा कस्बे के दुकानदारों को हुई। बारिश के पानी से इटवा कस्बे में दुकानदारों को ज्यादा दिक्कत हुई। 40 से अधिक दुकानों में पानी घुस गया। सामान बचाने के लिए लोगों को पंपिंगसेट लगाना पड़ा है।
नालियों के गैप की खुदाई न होने के चलते यह नौबत आई है। नए मकान निर्माण के लिए नींव की गई खुदाई वाले गड्ढों में पानी भरने से मजदूर बैठने के लिए मजबूर हो गए। कस्बे के व्यापारी मालिक अहमद ने कहा कि सुबह की बारिश से पूरी दुकान में पानी घुस गया है। एक अन्य दुकानदार वाहिद ने बताया कि पानी घुसने से उनका काफी सामान भींग गया है। उन्होंने बताया कि तेज बारिश से प्राय: हम दुकानदारों का यहीं हाल होता है। कस्बे के दुकानदारों ने कस्बे में शीघ्र नालियों के गैप की खुदाई कराने की मांग की है।